समास-   

            दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को समास कहते हैं। जैसे- 

प्रतिदिन  = प्रत्येक दिन

यशप्राप्त = यश को प्राप्त

चरणकमल = कमल के समान चरण

चौराहा = चार राहों का समूह

पाप- पुण्य = पाप और पुण्य 


सामासिक पद  -  समास के नियमों से बने हुए शब्द को सामासिक पद या समासिक शब्द कहते हैं। जैसे- प्रतिदिन, यश प्राप्त, चरणकमल, चौराहा, पाप पुण्य

समास विग्रह -   सामासिक पद के शब्दों को अलग कर उनके बीच के संबंधों को स्पष्ट करना समास विग्रह कहलाता है। जैसे- 

सामासिक पद                       समास विग्रह

प्रतिदिन               =      प्रत्येक दिन

यश प्राप्त             =     यश को प्राप्त

चरणकमल           =  कमल के समान चरण

चौराहा               =  चार राहों का समूह

पाप- पुण्य          =  पाप और पुण्य