समास-
दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को समास कहते हैं। जैसे-
प्रतिदिन = प्रत्येक दिन
यशप्राप्त = यश को प्राप्त
चरणकमल = कमल के समान चरण
चौराहा = चार राहों का समूह
पाप- पुण्य = पाप और पुण्य
सामासिक पद - समास के नियमों से बने हुए शब्द को सामासिक पद या समासिक शब्द कहते हैं। जैसे- प्रतिदिन, यश प्राप्त, चरणकमल, चौराहा, पाप पुण्य
समास विग्रह - सामासिक पद के शब्दों को अलग कर उनके बीच के संबंधों को स्पष्ट करना समास विग्रह कहलाता है। जैसे-
सामासिक पद समास विग्रह
प्रतिदिन = प्रत्येक दिन
यश प्राप्त = यश को प्राप्त
चरणकमल = कमल के समान चरण
चौराहा = चार राहों का समूह
पाप- पुण्य = पाप और पुण्य
0 Comments